वेबसाइट
इंटरनेट पर आपकी दुकान का बोर्ड। कोई गूगल पर "फैब्रिकेशन घीलोठ" खोजे तो आपका नाम, काम, फोटो, रेट और व्हाट्सऐप बटन दिखे।
उदाहरण: shop.pacheriya.com, एक किराना दुकान की लाइव वेबसाइट।
सीखिए
AI, ERP, वेबसाइट: नाम बड़े हैं, काम सीधा है। अपना बिज़नेस चुनिए और देखिए रोज़ का कौन-सा काम आसान होगा, कितना समय बचेगा और शुरुआत कैसे करें।
बिज़नेस के हिसाब से
टैब दबाइए, आपके जैसे बिज़नेस का उदाहरण खुलेगा।
आसान भाषा में
इंटरनेट पर आपकी दुकान का बोर्ड। कोई गूगल पर "फैब्रिकेशन घीलोठ" खोजे तो आपका नाम, काम, फोटो, रेट और व्हाट्सऐप बटन दिखे।
उदाहरण: shop.pacheriya.com, एक किराना दुकान की लाइव वेबसाइट।
व्हाट्सऐप पर आने वाले आम सवाल, जैसे रेट, समय या फीस, का तुरंत जवाब। ऑर्डर या बुकिंग नोट करके आपको लिस्ट देता है। मुश्किल सवाल आपको भेज देता है।
क्या नहीं करता: आपकी जगह फैसले नहीं लेता, न पैसा लेता है।
रजिस्टर की जगह फोन। क्या बिका, क्या खत्म होने वाला है, किसका उधार बाकी है: सब एक जगह, अपने आप जोड़कर।
डेटा: आपकी अपनी गूगल शीट में।
फैक्ट्री का पूरा हिसाब एक सिस्टम में: खरीद, स्टॉक, प्रोडक्शन, बिक्री, GST और पेमेंट। 20 एक्सेल फाइलों की जगह एक सच।
कब चाहिए: जब एक्सेल या टैली में स्टॉक और प्रोडक्शन का हिसाब मिलना बंद हो जाए।
बचत कैलकुलेटर
अपने हिसाब से नंबर डालिए। यह अंदाज़ा है, गारंटी नहीं। असली फैसला 30 दिन के फ्री ट्रायल के बाद खुद कीजिए।
शुरुआत कैसे करें
सब एक साथ लेने की ज़रूरत नहीं। ज़्यादातर बिज़नेस इसी क्रम में आगे बढ़ते हैं।
शब्दकोश
वेबसाइट का पता, जैसे pacheriya.com। साल का लगभग ₹1,000–1,200।
जहां वेबसाइट रहती है। छोटी वेबसाइटों के लिए हम फ्री होस्टिंग (Cloudflare) इस्तेमाल करते हैं।
गूगल मैप्स पर आपकी दुकान का पेज: पता, फोटो, रिव्यू और कॉल बटन। यह फ्री है।
व्हाट्सऐप का बिज़नेस सिस्टम जिससे बॉट चलता है। मेटा हर मैसेज पर थोड़ा चार्ज लेता है, जो असली रेट पर अलग से लगता है।
छोटी और मध्यम फैक्ट्रियों के लिए ERP सॉफ्टवेयर। हमारे संस्थापक को इसमें 5+ साल का अनुभव है।
एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट: IT देखभाल के लिए तय मासिक रकम।